Thursday, October 22nd, 2026

सार्थक इस्पात में ब्लास्ट मामले में एक और मजदूर की हुई मौत


रायपुर। उरला के सरोरा स्थित सार्थक इस्पात में हुए 23 मार्च को हुए ब्लास्ट में गंभीर रुप से घायल हुए एक और मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृत मजदूर का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है। घटना के बाद से ठेकेदार अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया है जिसकी तलाश में उरला पुलिस अभी तक लगी हुई हैं।

उरला थाना से मिली जानकारी के अनुसार सार्थक इस्पात की भट्टी में 23 मार्च को ब्लास्ट हुआ था जिसमें मजदूर पवन साहू घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं घायल रामरतन (42 वर्ष) ने आज ओम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक रामरतन का कंपनी के पास कोई रिकार्ड नहीं है। वही अन्य गंभीर रूप से घायल मजदूरों का ओम अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से इस्पात संयंत्र का ठेकेदार अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया है जिसकी तलाश में उरला पुलिस लगी हुई हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय